भारतीय पर्यटक को र्दुव्यवहार के लिए सजा
पर साथ ही 10 दिन न्यायिक हिरासत में बिताने पर इस युवक को अपज रिहा भी कर दिया।
ब्रिस्बेन की जिला अदालत में न्यायाधीश जान मैक्गिल ने सिंह की सजा और रिहाई दोनों का फैसला सुनाते हुए कहा यदि निकट भविष्य में इस युवक के व्यवहार में कोई गड़बड़ी देखी गई तो, उसे अदालत के आदेशानुसार जेल में डाल दिया जाएगा।
गौरतलब है कि लगभग 12 वर्ष पूर्व यह युवक अपनी बहन से मिलने ब्रिस्बेन गया था। इस युवक के खिलाफ पार्क में घूम रही दो लड़कियों (15-16 वर्ष) के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था। सिंह ने डरा-धमका कर उन लड़कियों के नाम-पता पूछने की कोशिश भी की थी।
अदालत को बताया गया था कि इस भारतीय युवक ने लड़कियों से झूठ बोलते हुए स्वयं को पुलिस अधिकारी के रूप में पेश किया था। सिंह ने परीक्षा केन्द्र से लौट रही इन लड़कियों के बस्तों की तलाशी भी ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।