For Daily Alerts
सात को यूपी की महिला प्रधान बताएंगी अपनी असली भागीदारी
इस बात को खुद केंद्र सरकार ने भी महसूस किया है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश की कई स्वयंसेवी संस्थाओं को अब इन महिला प्रधानों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए आगे लाया गया है। इसके लिए आगामी सात व आठ मार्च को इन संस्थाओं के सहयोग से प्रदेश भर की महिला प्रधानों का जमावड़ा लखनऊ में लगेगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभा रही महिला सामाख्या संस्था की निदेशक डा. रश्मि सिन्हा ने आईएएनएस को बताया कि लंबे समय से यह बात उठ रही है कि महिलायें प्रधान होते हुए भी अपने हक का बखूबी उपयोग नहीं कर पा रहीं हैं वह महज एक रबर स्टैम्प की तरह काम कर रही हैं, लिहाजा इस कार्यक्रम की जरूरत महसूस की गयी। इस कार्यक्रम में इन प्रधानों से उनके काम करने के तरीकों के बारे जाना जाएगा। साथ ही उनकी समस्याओं और निवारण पर भी चर्चा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें