72 साल बाद भी बाकी है रिश्तों में गर्माहट
सन 1959 में बड़े पर्दे पर चा चा चा नृत्य शैली को लोकप्रिय बनाने के लिए चर्चित हुए चंद्रशेखर का विवाह मात्र 14 वर्ष की छोटी उम्र में हुआ था। सात दशक बाद भी उनके रिश्तों की गर्माहट बरकरार है।
1941 में हैदराबाद से आए किशोरवय के चंद्रशेखर ने अपना फिल्मी कैरियर शुरू करने के बाद बालीवुड की छोटी सी दुनिया को एक बड़े उद्योग में तब्दील होते देखा है।
चंद्रशेखर और पुष्पादेवी की शादी की 72वीं सालगिरह का आयोजन इस मामले में अनूठा था कि इसमें बालीवुड के अनेक संगठनों के क र्मचारियों को आमंत्रित किया गया था।
यह आयोजन बीती एक मार्च को उम्मर पश्चिमी मुंबई में अंधेरी स्थित चंद्रशेखर और पुष्पादेवी के निवास स्थान पर किया गया था। इस आयोजन में परिवार की चार पीढ़ियां शामिल थीं।
गौरतलब है कि चंद्रशेखर को 1953 में फिल्म कलाकारों का पहला संगठन का श्रेय भी जाता है। उनकी छवि हमेशा से सामाजिक रूप से प्रतिबद्ध कलाकार की रही है।
फिल्मों में अदाकारी और उनका निर्देशन करने के अलावा उन्होंने वी.शांताराम, हेमंत गुप्ते, बी.के. सागर और पंडित भरत व्यास के साथ सहायक के तौर पर भी काम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**