भारत पर श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप कराने का आरोप
कोलंबो 28 फ्रवरी.वार्ता.श्रीलंका की कट्टरपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना ..जेवाईपी.. कम्युनिस्ट पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारत उसके देश के आंतरिक मामलों में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप के लिये अभियान चला रहा है1 पार्टी के नेता सोमावान्सा अमरसिंघे ने श्रीलंका विदेश पत्रकार एसोसियेशन को कल रात संबोधित करते हुये यह भी आरोप लगाया कि 1980 के दशक में भारत ने तमिल विद्रोहियों का समर्थन कर सीमापार आंतकवाद को भी बढावा दिया1 उन्होंने कहा कि भारत श्रीलंका के विद्रोहियों को बचाने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है1 उन्होंने कहा कि दिल्ली ् ब्रसेल्स ् आेस्लो ् वाशिंगटन और टोक्यो इस अभिसान में भागीदार हैं और हम इससे बहुत चिंतित हैं1 उन्होंने कहा कि श्रीलंका में विद्रोेहियों का सुरक्षा देना कोई नयी बात नहींक्योंकि श्रीलंका में पहले की कई बार इस तरह के हस्तक्षेप हो चुके हैं लेकिन 80 के दशक में भारत ने गृह युद्ध में सीधे सीधे हस्तक्षेप किया था1 उन्होंने कहा कि भारत एकबार फ्िर श्रीलंका में 13 वें संविधान संशोधन को लागू कराकर हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि उस संशोधन में प्रांतों को शक्तियां दी गयी है
शेखर नंद205
जारी.वार्ता