रात के तापमान में गिरावट जारी
चंडीगढ. 27 फरवरी. वार्ता. पंजाब. हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के अधिकतर भागों में रात के तापमान में गिरावट जारी है
मौसम विभाग के मुताबिक आदमपुर वायुसैन्य अड्डे पर न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया1अमृतसर में यह 4.7 और लुधियाना में 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा1 पठानकोट और भठिंडा में यह क्रमश नौ और 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा
हरियाण में नारनौल. करनाल और रोहतक में पारे में खासी गिरावट दर्ज की गई 1 इन जगहों पर न्यूनतम क्रमश 4.5. 6 और 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया1 अम्बाला और हिसार में यह क्रमश 9.22 और 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा
मौसम विभाग के मुताबिक जनजातीय जिलों लाहौल स्पीति. किन्नौर. पांगी और भरमौर क्षेत्रों में न्यूनतम शून्य से नीचे चला गया
किन्नौर जिले के कल्पा में यह शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया
कुल्लू जिले में भुंतर में न्यूनतम 3.7. सुंदरनगर में 4.5. ऊना में 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा1 शिमला में यह 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया1 कश्मीर घाटी में भी कडाके की ठंड पड रही है जिससे श्रीनगर में न्यूनतम शून्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया
केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ में न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा1 मौसम विभाग के मुताबिक क्षेत्र में अगले 48 घंटो के दौरान धूप खिली रहने की संभावना है
नवानी.सैनी.मुकेश नंद2004 वार्ता