क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
मनसे के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार
मुंबई 25 फरवरी.वार्ता. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के दो कथित कार्यकर्ताओं को गैर सरकारी संगठन .अग्नि. के कार्यकर्ता जेम्स जान पर हमला करने के आरोप में आज गिरफ्तार किया गया
मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे की 13 फरवरी को हुयी गिरफ्तारी के बाद पार्टी के कुछ कार्यकर्ता अंधेरी में दुकानों को जबरन बंद करवा रहे थे उसी समय जान फोटो ले रहे थे1 मनसे के कार्यकर्ताओं ने जान पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया था1 जान को अस्पताल में भर्ती कराना पडा था लेकिन जान ने उन हमलावरों की फोटो खींच ली थी जिसे बाद में पुलिस को उपलब्ध कराया गया था
अग्नि के एक अन्य कार्यकर्ता अशोक पई ने बताया कि एक प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री आर आर पाटिल से मुलाकात की थी तब उन्होंने कहा था कि दोषयिों के खिलाफ कार्रवाई होगी
त्रिपाठी मुकेश मनोरंजन 2025 वार्ता.
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें