महिलाओं की है आधी दुनिया . प्रतिभा
नयी दिल्ली 25 जनवरी.वार्ता. देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने आज अपने पहले संसदीय अभिभाषण में एक चीनी कहावत .नारियों ने आधा आकाश उठा रखा है. का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार लिंगभेद करने वाले सभी कानूनों को समाप्त कर एक ऐसा भारत बनाने की दिशा में आगे बढेगी जहां स्त्री पुरूष के बीच कोई भेदभाव नहीं हो
उन्होंने कहा कि साक्षरता के जरिए महिला सशक्तीकरण सामाजिक क्षेत्र की एकमात्र बडी चुनौती है
श्रीमती पाटिल ने कहा कि सरकार दहेज, कन्या भ्रूण हत्या, कन्या हत्या और मानव तस्करी और लिंग भेदभाव रहित समाज बनानेे से संबद्ध कानूनों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं 1श्री पाटिल ने कहा कि राष्ट्रीय साक्षरता मिशन अपने निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक महिला साक्षरता को बढावा देगा1 उन्होंने कहा कि भेदभाव करने वाले कानूनों को हटाकर , उनमें संशोधन कर और नए कानून बनाकर महिला के लिए कानूनी समानता के लक्ष्य के करीब पहंुचा जा चुका है 1 महिलाओं को संपदा जैसे मकानों और कृषि भूमि में समान अधिकार दिए जा गए हैं
उन्होंने कहा कि सरकार नारी अभद्र चित्रण.निवारण अधिनियम 1986 ्दहेज. निवारण. अधिनियम 1961 और गर्भ चिकित्सीय समापन अधिनियम 1971 में संशोधन पर विचार क र रही है 1 उन्होंने कहा कि बंधुआ मजदूरी ् कृष िमजदूर ् फैक्टरी और प्रवासी मजदूरों से संबंधित कानूनों को भी महिलाओं के प्रति उदार बनाया जाएगा
उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति सदियों पुराने विशेष कर समानता से संबद्ध पूर्वग्रहों को हटाना सबसे बडी चुनौती है
सत्या.शिरीष.प्रभु 1256वार्ता