अमेरिका ने नष्ट किया जासूसी उपग्रह

US Satellite
वाशिंगटन 21 फरवरी: अमेरिकी नौसेना के एक जहाज से दागे गए प्रक्षेपास्त्र द्वारा बेकार हो चुके एक अमेरिकी जासूसी उपग्रह को अंतरिक्ष में ही नष्ट कर दिया गया. भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 9 बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

प्रशांत महासागर के ऊपर लगभग 210 किमी की ऊंचाई पर विचरण कर रहे इस उपग्रह को पहली ही बार में सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया.

इस मिशन का उद्देश्य केवल इस उपग्रह को ही नहीं बल्कि उसमें भरे ईंधन टैंक को भी नष्ट करना था.

इस टैंक में 450 किग्रा हाइड्राजिन नामक विषैला पदार्थ भरा था जोकि इस उपग्रह के धरती पर गिरने की हालत में मानव स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता था.

हालांकि अभी इस बात की पुष्टि में 1 दिन अथवा अधिक लग सकता है कि वास्तव में यह ईंधन टैंक नष्ट हुआ है या नहीं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+