मैं नहीं छोड़ूंगा गद्दी: मुशर्रफ

उन्होंने कहा कि उन्हें नवाज शरीफ के साथ काम करने में कोई आपत्ति नहीं है, तथा उनका लक्ष्य देश में संसदीय सरकार की स्थापना है.
उन्होंने कहा कि किसी भी देश में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री में मतभेद तभी होता है जब वे एक दूसरे को अपनी स्वतंत्रता में बाधक समझें. उन्होंने कहा कि वे इस स्थिति को संभव न होने देने का पूरा प्रयास करेंगे.
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सर्वोच्च न्यायालय के निलंबित न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं की बहाली संभव नहीं है.
ज्ञातव्य है कि नवाज शरीफ कह चुके हैं कि उनकी सरकार बनने के बाद निलंबित न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं को बहाल किया जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications