सलेम की वकील ने खुदकुशी की कोशिश की

Abu Salem
मुंबई, 21 फरवरीः माफिया डान अबू सलेम की वकील आशार पलवी ने कल देर रात नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की हालांकि उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जाती है.

आशार वकील अशोक सरोगी की सहायक थीं जो 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बमकांड में सलेम की कथित संलिप्तता के मामले में विशेष टाडा अदालत में उसका प्रतिनिधित्व कर रहे थे. कुछ समय पहले सरोगी सलेम के मामले से यह कहकर हट गये थे कि आशार और सलेम के बीच प्रेम संबंध चल रहे हैं.

इन्हीं कथित प्रेम संबंधों के कारण सरोगी ने आशार को अपनी फर्म से हटा दिया था. उधर घाटकोपर के लाईफलाईन अस्पताल जहां आशार को भर्ती किया गया था, के सूत्रों ने बताया कि अब वो खतरे से बाहर है.

पुलिस के अनुसार आशार ने सरोगी के खिलाफ कुछ आरोप लगाये हैं और जांच पूरी होने के बाद ही मामला दर्ज किया जायेगा. इस बीच आशार के शौहर खालिद अंसारी ने आरोप लगाया कि सरोगी ने मीडिया के जरिये फर्जी प्रेमपत्र जारी कर दावा किया था कि पत्र सलेम या पलवी ने लिखे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पलवी कि यह कदम सरोगी द्वारा अपनी छवि बिगाड़ने के कारण उठाया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+