ध्रूमपान करने वाले लड़के लड़कियां को नापसंद

गैर सरकारी संगठन सलाम बांबे फाऊंडेशन की ओर से कराये गये एक सर्वेक्षण के अनुसार कम से कम 75 फीसदी लड़कियां ध्रूमपान करने वाले लड़कों से विवाह करना पसंद नहीं करतीं. इसके अलावा कम से कम 67 फीसदी लड़कियां ध्रूमपान करने वाले लड़कों से "डेट" पर जाना पसंद नहीं करतीं.
ऑमर्क्स कंसल्टंट्स से कराये इस अध्ययन का विषय था "ध्रूमपान और तंबाकू सेवन पर युवाओं का अपने और अपने जीवनसाथी के बारे में रवैया". फाउंडेशन की प्रोजेक्ट निदेशक देविका चड्ढा ने संवाददाताओं को बताया कि 47 फीसदी युवा ध्रूमपान या तंबाकू का सेवन करने वालों को अपने आसपास भी फटकने नहीं देना चाहते.
अध्ययन के अनुसार धू्रमपान की आदत लगने के कारणों में 46.4 फीसदी ध्रूमपान करने वाले दोस्तों, सहकर्मियों से लगती है जबकि 30.4 फीसदी धूम्रपान कर्ताओं ने कहा कि वे ध्रूमपान तनाव दूर करने के लिए करते हैं.


Click it and Unblock the Notifications