हबीब ने मिलाए क्लारा इंटरनेशनल से हाथ

कम्पनी ने देश के अलावा विदेश में भी अपने पैर पसारने के लिए इस क्षेत्र की अग्रणी वैश्विक कम्पनी क्लारा इंटरनेशनल के साथ एक करार किया है जिसके तहत वह एक करोड अमरीकी डॉलर के निवेश से अपने केन्द्रों की संख्या अगले तीन वर्ष में बढाकर 300 करेगी. कम्पनी के अभी लन्दन, न्यूयॉर्क, काठमांडो समेत करीब एक दर्जन विदेशी केन्द्र भी हैं.
कम्पनी के सूत्रों ने आज यहां बताया कि उसके देश में मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलूर और हैदराबाद समेत विभिन्न स्थानों पर 14 हेयर फैशन स्कूल भी है. कम्पनी ने अपना कारोबार बढ़ाने के वास्ते धन जुटाने के लिए निकट भविष्य में प्राथमिक पूंजी बाजार में उतरकर अपना निर्गम लाने का भी निश्चय किया है.


Click it and Unblock the Notifications