5 भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत, 26 घायल

पुलिस सूत्रों के अनुसार तड़के लगभग सवा चार बजे गांव मुदड़ा के पास बस चालक को पकी आने से बस डिवाइडर से टकराकर दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा कर पलट गई.इस हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई तथा ट्रक में सवार दो व्यक्तियों सहित कुल 26 लोग घायल हो गये.
यह बस जयपुर के मानसरोवर वार्ड संख्या 13 से रवाना हुई थी. इसमें मानसरोवर की महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु जैन, सांगानेर क्षेत्र की श्रीमती मनभरी रैगर,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राकेश कुमावत और राजू तथा बस परिचालक मेघराज की मृत्यु हो गई.
घायलों को बहरोड अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें दो तीन की हालत गंभीर बताई गई है. खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री घनश्याम तिवारी जयपुर से मौके पर पहुंचे तथा अस्पताल में घायलों की कुशलक्षेम पूछा.


Click it and Unblock the Notifications