यूरोपीय संघ का अलगाववाद को बढ़ावा: रूस

रुसी विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता मिखाइल कामीतिन ने यहां जारी एक बयान में कोसोवो समस्या के समाधान के लिये एक पक्षीय परिदृश्य को बढावा देकर तथा बाल्कन एवं यूरोपीय क्षेत्र में स्थिरता के लिये घातक कदम उठाकर यूरोपीय संघ ने विश्व में अलगाववाद को प्रोत्साहित किया है.
उन्होने कहा कि रुस अब भी इस राय पर दृढ है कि कोसोवो की स्थिति को लेकर समस्या का समाधान विश्वसनीय ढंग से दीर्घकालिक प्रयासों के तहत सर्वसम्मति निर्णय से किया जाना चाहिये जिसमे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अग्रणी भूमिका हो.
प्रवक्ता ने कहा कि रूस ने इस संबंध में कई विकल्पों से जुडे रचनात्मक प्रस्ताव दिये हैं जिसमें दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर एक रोडमैप तैयार किया गया है.
उन्होने कहा कि यूरोपीय संघ परिषद ने अपने प्रत्येक सदस्य को कोसोवो के साथ संबंधों के लिये सकारात्मक मन बना लेने का प्रस्ताव करके कोसोवो को अवैध रूप से मान्यता देने श्रृंखला शुरू कर दी है.


Click it and Unblock the Notifications