नवाज से न मिलें जरदारी: मुशर्रफ

डान न्यूज चैनल ने बुधवार को खबर दी कि मुशर्रफ के सहयोगी मंगलवार को अगली सरकार के गठन के मुद्दे पर विचार विमर्श करने के लिए जरदारी से मिले, जोकि 18 फरवरी के चुनाव के बाद उनकी पहली मुलाकात थी.
पाकिस्तान की राष्ट्रीय एसेंबली की 268 सीटों के लिए हुए चुनावों में पीपीपी 87 सीटें हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. वहीं नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल (एन) 66 सीटें प्राप्त करके दूसरे स्थान पर रही है.
संभावना व्यक्त की जा रही है कि वे गठजोड़ करके एक सरकार बना सकते हैं तथा इस मुद्दे पर जरदारी तथा नवाज के मध्य गुरुवार को इस्लामाबाद में एक भेंट संभव है.


Click it and Unblock the Notifications