दुनिया के 8वें सबसे बुरे तानाशाह मुशर्रफ

Pervez Musharraf
न्यूयार्क 20 फरवरी: पाकिस्तान जहां एक तरफ आम चुनाव के रास्ते लोकतंत्र बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा रहा है दूसरी तरफ इसके राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ दुनिया का आठवां सबसे बुरा तानाशाह बनकर अपकीर्ति अर्जित कर रहे हैं.

दुनिया के सबसे बुरे तानाशाहों की यह सूची एक लोकप्रिय पत्रिका परेड ने तैयार की है. परेड के मुताबिक हाल के महीनों में मुशर्रफ ने पाकिस्तान के संविधान को निलंबित किया अदालतों को बंद किया कई हजार असंतुष्टों को गिरफ्तार किया और एक और कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद पर बने रहने की राह में आने वाली चुनौतियों को दूर करने वाला कानून पास किया है.

पत्रिका के अनुसार उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो को पाकिस्तान लौटने की इजाजत दी लेकिन शरीफ के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी. भुट्टो की हत्या कर दी गई जिसमें कुछ प्रेक्षक मुशर्रफ सरकार का हाथ बताते हैं.

परेड ने इसके साथ ही यह भी लिखा है कि अमेरिका पाकिस्तान को महत्वपूर्ण आर्थिक और राजनीतिक सहयोगी बताता है. पत्रिका के अनुसार अमेरिका ने 2007 में लगभग तीन अरब डालर मूल्य का पाकिस्तानी कपड़ा खरीदा था.

मुशर्रफ ने तब संविधान निलंबित किया तो राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने कहा कि मुशर्रफ ने पाकिस्तान में लोकतंत्र को बढ़ावा दिया है. दुनिया के सबसे बुरे तानाशाहों की परेड पत्रिका की इस सूची में उत्तर कोरिया के एकांतवासी नेता किम जोंग इल अव्वल हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+