पाक में नवाज-जरदारी गठबंधन के संकेत

हालांकि किसी भी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका है. प्रांतीय असेंबलियों में भी कमोबेश यही स्थिति है. प्रांतीय असेंबलियों में गठबंधन सरकार बनने की उम्मीद है.
पाकिस्तान में 272 में से 268 संसदीय सीटों पर चुनाव कराये गये जबकि अब तक 258 सीटों के परिणाम आ गये है. पीपीपी को 87, पीएमएल(एन) को 66 सीट जबकि मुशर्रफ समर्थक पीएमएल(क्यू) को 38 सीटों पर ही संतोष करना पडा है.
मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट को 19, अवामी नेशनल पार्टी को 10, पीएमएल(एफ)को चार, एनपीपी को दो, बीएनपी(ए) को एक, पीपीपी(एस) को एक जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को 27 सीटें मिली है.


Click it and Unblock the Notifications