प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा सरकार की आलोचना की

manmohan singh
त्रिपुरा, 20 फरवरीः प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज त्रिपुरा की वाममोर्चा सरकार की केंद्रीय योजनाओं को ठीक ढंग से क्रियान्वित नहीं करने तथा विकास की धीमी गति के लिए आलोचना की.

डॉ सिंह ने यहां चुनाव रैली को संबोधित करते हुए वादा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर राज्य में जनजातियों और गैर जनजातियों के बीच शांति और सद्भाव कायम होने के साथ ही विकास की गति तेज होगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा.

उन्होंने मतदाताओं से आगामी 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में कांग्रेस और उसके सहयोगियों जनजातीय आधारित (आईएनपीटी) तथा पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने पूर्वोत्तर विशेष रुप से त्रिपुरा पर विशेष ध्यान दिया है.

उन्होंने राज्य की वाममोर्चा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र ने त्रिपुरा को पर्याप्त धन दिया लेकिन राज्य सरकार की अक्षमता के चलते अपेक्षित विकास नहीं हुआ इसलिए इस बार राज्य में कांग्रेस को सत्ता में लाने की जररत है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर की संचार आवश्यकताओं को समझते हुए सभी राज्यों के बीच रेल सड़क और वायु संपर्क बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+