युवक को सरेआम फांसी पर लटकाया

सबसे हैरानी की बात यह है कि गांव के लोग इस पूरी घटना के दौरान तमाशबीन बने सब कुछ देखते रहे. इस कुकृत्य के पीछे ज़मीन को लेकर विवाद बताया जाता है. स्थानीय पुलिस की भूमिका भी इस मामले में काफी संदेहास्पद बताई जाती है. पहले तो पुलिस काफी देर से घटना स्थल पर पहुंची और मामला दर्ज करने से टालमटोल करती रही.
मृतक के भाई राम निवास ने बताया कि बृजेश अपने खेत से काम करने के बाद घर की तरफ जा रहा था तभी बदमाशों ने उसे घेर लिया. पहले उसे जमकर मारा-पीटा और बाद में उसे फांसी पर लटका दिया गया.
अपने जवान बेटे की जान बचाने के लिए जब बृजेश का पिता ओमकार आगे गया तो बदमाशों ने उसे भी मारने की कोशिश की. ओमकार ने आरोपियों के नाम हरिराम, धनीराम, राम सेवक और पंजाब पाल बताया है.
स्थानीय लोगों के अनुसार गांव के इन दोनों परिवारों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इस विवाद में बृजेश की इन दबंगों के साथ कई बार कहा-सुनी हो चुकी थी.


Click it and Unblock the Notifications