इंटरनेट आधारित शेयर लेनदेन तेजी से गिरा

Online Stock Trading
मुंबई 20 फरवरी: शेयर बाजारों की तेजी के दौर में इंटरनेट में रुचि रखने वाले निवेशकों को हर मौके का फायदा उठाने के लिए अपने कंप्यूटर इंटरनेट आधारित आनलाइन ट्रेडिंग करते हुए चिपके देखा जा सकता है.

परंतु मंदी के दौर में उनका रुख बदला नजर आता है, विशेषकर सेंसेक्स के 21 हजार का आंकड़ा पार करने के बाद के व्यापारिक रुझानों से यही स्पष्ट होता है.

स्टॉक मार्केट के हालिया उतार चढ़ाव से आहत निवेशक इंटरनेट आधारित लेनदेन से इस कदर दूर हैं कि आनलाइन ट्रेडिंग टर्मिनलों के मुकाबल इंटरनेट आधारित लेनदेन में जबर्दस्त कमी देखने को मिली है.

इस वर्ष 1 फरवरी से 8 फरवरी के बीच राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज के इंटरनेट आधारित लेनदेन का आंकड़ा लगभग 1,648 करोड़ रु प्रतिदिन रहा जबकि जनवरी में यह 3,450 करोड़ रु, दिसंबर '08 में 3,587 करोड़ रु तथा नवंबर '08 में 4,417 करोड़ रु प्रतिदिन था.

फिलहाल इंटरनेट आधारित लेनदेन एनएसई के कुल लेनदेन के 12 प्रतिशत रह गया है जबकि नवंबर '08 में यह 24 प्रतिशत था.

इंटरनेट आधारित लेनदेन की सुविधा प्रदान करने वाले स्टॉक ब्रोकर भी इस बात समर्थन करते हैं कि पिछले कुछ हफ्तों में इन आंकड़ों में काफी कमी आई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+