चालू वर्ष में 30 लाख टन चीनी निर्यात

बाहर भेजी जाने वाली चीनी में कच्ची और शोधित, दोनो किस्म की चीनी है. यहां से पश्चिम एशिया के देशों और बंगलादेश को चीनी निर्यात किया गया है. इस तरह की खबरें आयीं थी कि घरेलू बाजार में चीनी का दाम बढने के कारण कुछ निर्यातक पहले किये गए अनुबंधों को रद्द कर रहे हैं.
डालर के हिसाब से देखें तो इस समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चीनी की दर 295 से 320 डालर प्रति टन है जबकि देश में अभी इसके भाव करीब 350 डालर पर है. घरेलू बाजार में चीनी के दाम बढने का कारण मिलो में गन्ने की उपलब्धता में कमी आना और गन्ने की उन्नत किस्म नही होने के कारण चीनी का कम निकलना बताया जाता है.


Click it and Unblock the Notifications