न्यायपालिका बहाल होगी: नवाज

Nawaz Sharif
लाहौर 20 फरवरी: पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष नवाज शरीफ ने कहा है कि उनका पार्टी मुल्क में लोकतंत्र और न्यायपालिका के अधिकारों को बहाल करने के अपने वादे पर कायम है.

श्री शरीफ ने चुनाव के बाद पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुये कहा कि गुरूवार को उनकी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सहअध्यक्ष आसिफ अली जरदारी से मुलाकात होगी जिसमें भविष्य की रणनीति पर विचार किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी न्यायपालिका के अधिकारों को बहाल करने के वादे पर कायम है क्योकि लोगों का न्यायपालिका पर विश्वास कायम करना एक बडी चुनौती है.

उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को देश हित में मिलकर काम करना चाहिये. श्री शरीफ ने मीडिया की भूमिका की तारीफ करते हुये कहा कि मीडिया ने देश में लोकतंत्र कायम करने की दिशा में एक बडा योगदान दिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+