फोर्टिस ने किया मलार हॉस्पिटल का अधिग्रहण

कंपनी ने यह अधिग्रहण आस्कर इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ किया है. इस अधिग्रहण केतहत कंपनी ने 62.17 प्रतिशत इक्विटी के लिए 34 करोड 68 लाख रुपए खर्च किए हैं.
फोर्टिस हैल्थकेयर ने कहा है कि इस अधिग्रहण से उसे दखिण भारत में प्रवेश का बडा मौका मिला है. मलार हास्पिटल्स के 180 बिस्तर वाले मल्टी स्पेशलिटी केन्द्र में विभिन्न विशेषज्ञ इलाज की व्यापक सुविघा है.
इंटरनेशनल हास्पिटल और आस्कर इन्वेस्टमेंट्स इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में वरीयता आवंटन के माघ्यम से 20.97 प्रतिशत इक्विटी खरीद चुका है.


Click it and Unblock the Notifications