जीएसएम एसोसिएशन बोर्ड में मनोज कोहली

Manoj Kohli
नई दिल्ली 21 फरवरी: देश की अग्रणी दूरसंचार सेवा कंपनी भारती एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कोहली को प्रतिष्ठित जी एस एम एसोसिएशन बोर्ड में शामिल किया गया है.

जी एस एम एसोसिएशन 218 देशों की 700 जी एस एम मोबाइल सेवा कंपनियों की अंतर्राष्ट्रीय संस्था है. इसके बोर्ड में 25 सदस्य होते हैं. श्री कोहली समेत तीन सदस्यों को इस वर्ष बोर्ड में शामिल किया जा रहा है. वे भारतीय उपमहाद्वीप तथा एशिया क्षेत्र के जी एस एम उद्योग का प्रतिनिधित्व करेंगे.

श्री कोहली ने उन्हें बोर्ड में शामिल किये जाने पर कहा कि मोबाइल फोन सेवा में विश्व भर में तेजी से प्रगति हो रही है. भारत में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है. इस स्थिति में हमें नयी प्रौद्योगिकी में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिये. उन्होंने कहा कि एयरटेल अपने छह करोड दूरसंचार उपभोक्ताओं के लिये नवीनतम सेवाएं उपलब्ध कराने में हमेशा आगे रहेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+