4 किडनी वाली लड़की 2 करेगी दान

चिकित्सकों ने पाया कि चारो किडनी पूर्ण विकसित है और सामान्य किडनी की तरह काम कर रही है. जब मून को यह पता चला तो वह इससे खुश हुयी और उसने अपनी दो किडनी दान करने का निर्णय लिया है. द डेली मेल समाचार पत्र ने मून के हवाले से कहा है मैं किसी व्यक्ति को इससे मदद कर सकती हूं. मैं दो अतिरिक्त किडनियों को दान करने की पूरी कोशिश करूंगी.
उसकी दो किडनी 14 सेंटीमीटर और दो किडनी नौ सेटीमीटर की है. चिकित्सकों का कहना है कि सवा सौ लोगों में से एक व्यक्ति के पास अतिरिक्त किडनी होती है लेकिन दो अतिरिक्त किडनी का मामला अपवाद के रूप में ही देखने को मिलता है. अधिकांश लोगों की अतिरिक्त किडनी विकसित नहीं होती है या वह काम करने के लायक नहीं होती है लेकिन मून की दोनो किडनी विकसित है और काम भी कर रही है.
चिकित्सकों ने कहा है कि अतिरिक्त किडनी वाले लोगों को आमतौर से कोई विशेष समस्या या बीमारी तो नहीं होती लेकिन कभी कभी मूत्र से संबंधित संक्रमण होने की संभावना रहती है. चिकित्सकों ने मून को अपनी दो अतिरिक्त किडनी दान करने की अनुमति दे दी है.


Click it and Unblock the Notifications