उत्तर भारत में तेज धूप खिली.
नयी दिल्ली 19फरवरी.वार्ता.उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में आज पारे में बढोतरी के साथ तेज धूप खिली रही1हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज लगातार तीसरे दिन पारे में बढोतरी के साथ ही मौसम का बसंत की आेर रुख जारी है यहां न्यूनतम तापमान 9.3 और अधिकतम तापमान 26.4डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है
शिमला और इसके आसपास के क्षेत्रोंमें न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी 1जनजातीय इलाके में शीतलहर जारी रहने की खबर है
पश्चिमोत्तर भारत के कई भागों मे पारे में बढोतरी होेने की खबर है1 इस बीच पंजाब. हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में रात के तापमान में बढोतरीरही जिसके चलते अमृतसर में यह 5.3. पटियाला में सात और लुधियानामें 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
हरियाणा में भी पारे में बढोतरी हुई है1 वहीं अम्बाला मेंन्यूनतम 6.8. करनाल में सात. हिसार में 9.7 और रोहतक में 8.7 डिग्रीसेल्सियस रिकार्ड किया गया1 हालाकि नारनौल में यह पांच डिग्रीसेल्सियस रहा1 आशा . समरेन्द्र . प्रेम .2135जारी वार्ता