चुनावी धांधली से टूट जाएगा पाक: जरदारी

शनिवार शाम को प्रचार समाप्त होने के बाद श्री जरदारी ने लाहौर में दि सन्डे टाइम्स को दिए एक भावुक साक्षात्कार में कहा अब तब मैंने अत्यंत धैर्य से काम लिया है. मेरी पत्नी की हत्या कर दी गई फिर भी मैंने लोगों को शांत किया, विरोध करने से रोका. मैंने हड़ताल नहीं करने को कहा.
लेकिन अब मैं आपको बता रहा हूं कि जनता अब युद्ध के रास्ते पर है. यदि चुनाव में धांधली की गई तो स्थिति मेरे हाथ से निकल जाएगी. हमारे पास सडक पर उतरने के अलावा कोई चारा नहीं होगा.
श्री जरदारी से इस बातचीत से ठीक पहले ही पाराचिनार में पीपीपी उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के बाहर आत्मघाती कार बम हमला हुआ जिसमें कल 37 लोग मारे गए थे. हमले से शोकाकुल पीपीपी नेता भर्राए हुए गले से बोले उन्होंने मेरे 37 कार्यकर्ताओं को मार डाला है. मुझे डर है कि यह कहीं शुरुआत भर न हो.


Click it and Unblock the Notifications
