अप्पू घर ने कहा अलविदा, सदा के लिए

Appu Ghar
नई दिल्ली 18 फरवरी: रविवार को भारत के सर्वप्रथम मनोरंजन पार्क और दिल्ली के प्रतीकों में से एक बन चुके अप्पू घर के दरवाजे उससे बेपनाह मोहब्बत करने वाले प्रशंसकों और आगंतुकों के लिए हमेशा के लिए बंद कर दिए गए.

अप्पू घर की लीज की अवधि पूरी हो जाने तथा लीज के नवीनीकरण के सभी प्रयासों के विफल हो जाने के कारण इसे बंद किया जा रहा है. हालांकि इस मामले से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय का अंतिम आदेश 19 फरवरी को आएगा तथा उसके बाद ही इसे समेटने का काम प्रारंभ किया जाएगा, परंतु पार्क में दर्शकों का प्रवेश तथा अन्य गतिविधियों को रविवार ही समाप्त कर दिया गया.

बेहद उदास माहौल में रविवार शाम 6 बजे अप्पू घर का अंतिम टिकट दिया गया तथा रात 8 बजे इसके द्वार सदा के लिए बंद कर दिए गए.

अप्पू घर बंद होने के कारण इसमें काम करने वाले लगभग 250 कर्मचारियों का रोजगार भी समाप्त होने के कगार पर है, हालांकि पार्क का संचालन करने वाली कंपनी ने उन्हें अन्यत्र काम देने का प्रस्ताव दिया है.

ज्ञातव्य है कि वर्ष 1982 में हुए एशियाड खेलों के प्रतीक चिह्न अप्पू को समर्पित इस पार्क का शुभारंभ 19 नवंबर, 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा किया गया था. पार्क के बंद होने के बाद इस जगह पर सर्वोच्च न्यायालय के पुस्तकालय तथा अधिवक्ताओं के कक्षों का निर्माण किया जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+