संजय, मान्यता के सामने एक और मुश्किल

दक्षिणी जिला कलेक्ट्रेट के सूत्रों ने बताया कि वे मान्यता को कारण बताओ नोटिस जारी कर यह पूछेंगे कि क्यों नहीं उनके आवास प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया जाए.
संजय दत्त और मान्यता ने सात फरवरी को सैलसीट के उप पंजीयक चंद्रकांत पिसुरलेकर के सामने विवाह का घोषणा पत्र दाखिल किया था.
घोषणा पत्र को मान्यता द्वारा प्रस्तुत आवास प्रमाण पत्र के आधार पर स्वीकार किया गया था. सैलसीट के मामलातदार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी परेश फल देसाई तलाथी पंचायत राजस्व अधिकारी द्वारा मान्यता को जारी आवास प्रमाण पत्र की जांच कर रहे हैं. मान्यता गोवा में कभी छह महीने से ज्यादा समय तक नहीं रही हैं इस बात का खुलासा होने पर तलाथी को तत्काल निलंबित कर दिया गया था.
अधिकारियों ने तलाथी द्वारा मामलातदार कार्यालय को नजरंदाज कर प्रमाण पत्र जारी किए जाने की पुष्टि की है. जिलाधिकारी जी.पी. नाइक ने कहा कि हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पहले ही कह चुके हैं कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा अगर मान्यता सच में गोवा में पिछले छह महीने से रह रही थीं तो उक्त आवास प्रमाण पत्र को लेकर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए.


Click it and Unblock the Notifications
