भारत-पाक के बीच सही बंटवारा नहीं हुआः बेनजीर

यह बात पाकिस्तान की दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने अपनी पुस्तक में लिखी है. बेनजीर भुट्टो ने " रिकंसिलिएशन इस्लाम डेमोक्रेसी एंड द वेर्स्टं" नामक शीर्षक से लिखी अपनी पुस्तक में कहा है कि आजादी के वक्त पाकिस्तान और भारत को अपने संसाधन बराबर-बराबर बांटने थे, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं हुआ.
बेनजीर ने यह किताब 27 दिसंबर को अपनी हत्या से कुछ ही दिन पहले लिखी थी. उन्होंने दावा किया है कि बंगाल क्षेत्र में 133 नौकरशाह थे, लेकिन उनमें से केवल एक काम करने के लिये पाकिस्तान आये. उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान को सेना के मामले में भारत की तुलना में नुकसान हुआ.
बेनजीर ने लिखा है सेना का जब विभाजन हुआ पाकिस्तान को 40 बख्तरबंद रेजिमेंट्स में से छह मिले. 40 आर्टिलरी इकाई में से आठ और 21 इंफैन्ट्री इकाई में से केवल आठ मिले. पाकिस्तान को भारतीय ब्रिटिश सेना में से 39 फीसदी मिलने थे लेकिन उसे केवल 30 फीसदी ही मिले.
इसी प्रकार नौसेना में 40 फीसदी और वायुसेना में से 20 फीसदी हमारे मुल्क के हिस्से में आया. इस प्रकार सेना के मामले में भारत की तुलना में पाकिस्तान नुकसान की स्थिति में है.


Click it and Unblock the Notifications
