सीएस भावे नए सेबी प्रमुख

श्री भावे को सेबी के निवर्तमान अध्यक्ष एम दामोदरन के 17 फरवरी को तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर यह जिम्मेदारी मिली है. श्री दामोदरन ने सेबी के कार्यालय में श्री भावे की आगवानी कर उनको कार्यभार सौंपा.
भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी श्री भावे इससे पहले देश की प्रमुख डिपाजिटरी नेशनल सिक्युरटीज डिपाजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के अध्यक्ष और सेबी निदेशक मंडल में पहले वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक थे.
इससे पहले भी वह 1995-96 में भी थोडे समय के लिए प्राथमिक बाजार विभाग के मुखिया रहे थे.


Click it and Unblock the Notifications
