वयोवृद्ध पत्रकार त्रिभुवन नाथ नहीं रहे
चंडीगढ़, 18 फरवरीः वयोवृद्ध पत्रकार त्रिभुवन नाथ का आज तड़के यहां उनके पंचकूला स्थित निवास पर निधन हो गया. वह 86 वर्ष के थे. कुछ अर्से से बीमार चल रहे श्री नाथ ने आज अंतिम सांस ली. उनके परिवार में दो पुत्रियां हैं.
टाईम्स आफ इंडिया के पूर्व विशेष संवाददाता त्रिभुवन दास ने इस संस्था के विभिन्न केंद्रों में लगभग तीन दशक तक सेवा की. उनकी इस संस्था में अंतिम पोस्टिंग चंडीगढ़ थी.
सशक्त लेखन के धनी श्री नाथ ने पत्रकार की हैसियत से नेपाल की राजधानी काठमांडु में भी 1962 से 1971 तक काम किया. उनकी नेपाल के हालात पर लिखी और 1975 में प्रकाशित पुस्तक "नेपाल डिलेम्मा" ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी लोकप्रियता हासिल की.
नाथ महान हिंदी कवि ड. हरिवंश राय बच्चन के छात्र थे. वर्ष 1991 में उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने देश की आजादी पर लिखे उनके लेखों के लिए सम्मानित किया था.


Click it and Unblock the Notifications
