यूटीवी में 51.6 प्र.श. हिस्सा होगा डिज्नी का

मंजूर प्रस्ताव के तहत डिज्नी को 860.79 रुपए प्रति शेयर पर शेयर जारी किए जायेंगे और उक्त शेयरों के लिए डिज्नी करीब 805 करोड रुपए देगी. इस आवंटन के बाद डिज्नी की यूएससीएल में हिस्सेदारी बढकर 51.6 प्रतिशत हो जायेगी. कंपनी की तरफ उसे आज यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि डिज्नी का फिलहाल हिस्सा 34 लाख शेयरों का है जो यूएससीएल की इक्विटी शेयर पूंजी का 14.85 प्रतिशत हिस्सा है.
निदेशक मंडल ने इसके अलावा 45 लाख 32 हजार परिवर्तनीय वारंटों को इतनी ही इक्विटी शेयर में बदलकर यूनीलेजर एक्सपोट्र्स ऐंड मैनजमेंट कंसलटेंट्स लिमिटेड को 860.79 रुपए प्रति शेयर पर जारी करने को भी मंजूरी दी है. इन शेयरों के लिए यूनीलेजर का कुल निवेशक करीब 390 करोड रुपए होगा.
वारंटों के बदले में शेयर इश्यू जारी करने का मामला विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा. यूनीलेजर एक्सपोर्ट्स और इसके प्रवर्तकों का फिलहाल यूएससीएल में 30.67 प्रतिशत है. इस हिस्से में इनके पास 70 लाख 21 हजार 140 इक्विटी शेयर और 19 लाख 49 हजार 360 इक्विटी शेयरों में बदले जाने वाले वारंट हैं.
यूएससीएल ने कहा है कि नये समझौते के तहत यूनीलेजर और डिज्नी कंपनी के 12 सदस्यीय निदेशक मंडल में प्रत्येक तीन.तीन निदेशक नियुक्त कर सकेंगे. इस मंजूरी के बाद श्री रोहिनटन स्क्रूवाला पांच-पांच वर्ष के दो लगातार कार्यकाल के लिए कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक होंगे.


Click it and Unblock the Notifications
