मुम्बई से हमें कोई निकाल नहीं सकताः तिवारी

एक समारोह में भाग लेने आये तिवारी ने कल शाम पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राजठाकरे हों या कोई और वे सब इतने ताकतवर नहीं हैं कि उत्तर प्रदेश एवं बिहार के लोग चिन्तित हों. उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर लोगों के कृत्य से देश नहीं बंटेगा.
महाराष्ट्र में ही उत्तर भारतीयों पर हमला करने वालों से बचाने वालों की तादाद ज्यादा है. तिवारी ने कहा कि मुम्बई में हो रहे अत्याचार का उत्तर हम अहिंसा के मार्ग पर चल कर देंगे. उन्होने कहा कि राजनीतिज्ञों के चलते आम जनता परेशानी झेल रही है.
उत्तर भारतीय बहुत मजबूत हैं उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. मुम्बई से वापस आ रहे लोग पुन: वहां जाकर बसेंगें. उन्होने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को इस मामले में गंभीर होना चाहिये.


Click it and Unblock the Notifications
