मामूली चोट भी ले सकती है जान
स्पेन में छुट्टी बिताने के दौरान एक 18 वर्षीय छात्र मैथ्यू की अंगुली में खरोंच आ गयी थी जिसके कारण चार महीने बाद उसकी मौत हो गयी. चिकित्सकों का कहना है कि खरोंच के कारण उसे प्लास्टिक नेमिया हो गया जिससे उसकी मौत हो गयी.
विशेषज्ञों के अनुसार यह बीमारी करीब ढाई लाख लोगों में से एक व्यक्ति को ही हो होती है. समाचार पत्र द डेली मेल ने खबर दी है कि मात्र पांच मिली मीटर की खरोंच के कारण छात्र की पूरी बांह में संक्रमण फैल गया और उससे उसकी मौत हो गयी.
जब वह गंभीर रूप से बीमार हो गया तो चिकित्सकों ने उसकी जांच की और पाया कि उसे बचाने के लिये बोन मैरो (अस्थि मज्जा) ट्रांसप्लाट करने की आवश्यकता है. लेकिन दुर्भाग्यवश आपरेशन होने से एक दिन पहले की छात्र मैथ्यू की मौत हो गयी.
मैथ्यू के पिता लेस ने कहा कि खरोंच इतना छोटा थी कि हम यह विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं कि वह उसकी मौत का कारण बन गई.


Click it and Unblock the Notifications
