बुधवार को रायबरेली आयेगी सोनिया गांधी
लखनऊ 17फरवरी.वार्ता.कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने सांसद पुत्रतथा पार्टी महासचिव राहुल गांधी तथा अन्य केन्द्रीय मंत्रियों के साथबुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने अपने संसदीय क्षेत्र राय बरेली आयेंगी
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आज यहां बताया किसबसे पहला कार्यक्रम राजीव गांधी क म्प्यूटर शिक्षा केन्द्र के भूमि पूजनका है1 इसके बाद वह फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कालेज में बैंक आफबडौदा के शताब्दी वर्ष के ग्रामोत्सव रिण वितरण शिविर में लाभाथियोंके बीच रिण वितरण करेंगी
उन्होंनें कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन क ी अध्यक्ष.श्रीमती गांधी राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगी 1श्रीमती गांधी के साथ केन्द्रीय वित्त मंत्री पी.चिदम्बरम.वित्त राज्य मंत्री पवन बंसल .पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवडा तथा पेट्रोलियम राज्य मंत्री दीनशा पटेल के अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री सतीश शर्मा भी आयेंगे
विनोद.सुमन नंद1615 वार्ता.