कारगिल से पीछे हटना शर्मनाक: बेनजीर

पाकिस्तान की दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की लंदन और इस्लामाबाद में कल विमोचित उनकी अंतिम पुस्तक 'बेनजीर भुट्टो - रेकन्सिलिएशन्स इस्लाम डेमोक्रेसी एण्ड द वेस्ट' में इस तथ्य का उल्लेख किया गया है.
पुस्तक के अनुसार अमेरिका की सलाह पर कारगिल से सेना हटाने के पाकिस्तान के फैसले ने नवाज शरीफ (पूर्व प्रधानमंत्री) को कमजोर और शर्मसार बना दिया. उन्होंने लिखा शरीफ एक ऐसी स्थिति में फंस गये कि उन्होंने संकट के समाधान के लिये अमेरिकी राष्ट्रपति (बिल क्लिंटन) से मदद चाही.
बेनजीर ने लिखा है. एक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी बूस रेडल के अनुसार राष्ट्रपति क्लिंटन नवाज शरीफ से खफा थे और शिकायत की कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से ओसामा बिन लादेन को लाकर न्याय के कटघरे में खडा करने का वायदा किया था और यह कि शरीफ ने तालिबान के साथ आईएसआई को काम करने दिया जिससे आतंकवाद बढा.


Click it and Unblock the Notifications
