कश्मीर को समर्थन जारी रखेगा पाक: सूमरो

श्री सूमरो ने कल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की परिषद के 41 वें सत्र को संबोधित करते हुये कहा कि पाकिस्तान और कश्मीर के लोगों का रहन सहन, सांस्कृतिक इतिहास और विरासत एक दूसरे से मिलते जुलते हैं इसलिये उनका देश इस बारे में समर्थन जारी रखेगा.
उन्होंने कहा कि इसी आधार पर पाकिस्तान का मानना है कि कश्मीर मामले का हल कश्मीरियों की इच्छा के अनुरूप होना चाहिये.
श्री सूमरो ने कहा कि इस मसले का हल निकाले बिना दक्षिण एशिया में शांति, स्थायित्व और विकास संभव नहीं है. इसी के मद्देनजर पाकिस्तान सरकार भारत के साथ इस बारे में सभी मुद्दों पर बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढाने के लिये प्रतिबद्ध है और भारत से भी इसी तरह की प्रतिबद्धता की उम्मीद करता है.


Click it and Unblock the Notifications
