ओबामा ने हिलेरी को 3 और प्रांतों में हराया

Obama Hillary
वाशिंगटन 13 फरवरी: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी बनने की चुनावी दौड़ में बराक ओबामा ने 3 अन्य स्थानों पर अपनी प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन को मात देकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

मैरीलैंड, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलम्बिया तथा वर्जीनिया क्षेत्रों में ओबामा ने हिलेरी को शिकस्त दी है. इस प्रकार वे लगातार 8 क्षेत्रों में इस दौड़ में विजय हासिल कर चुके हैं.

वहीं रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी पद के लिए सबसे आगे चल रहे जान मैक्केन ने भी मैरीलैंड, वाशिंगटन डी.सी. व वर्जीनिया में अपने प्रतिद्वंदी माइक हकबी को पराजित करके अपनी दावेदारी को और मजबूत किया है.

इनमें से मैरीलैंड व वाशिंगटन डी.सी. में उन्हें अपेक्षाकृत सरल विजय प्राप्त हुई वहीं वर्जीनिया में दोनों के मध्य कड़ा संघर्ष हुआ.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+