राज की आग से धधका महाराष्ट्र

वहीं दो दिन पूर्व ही राज ठाकरे की गिरफ्तारी के आदेश जारी होने के बाद भी मुंबई पुलिस उन्हें हिरासत में लेने का साहस नहीं जुटा पाई है, यद्यपि उनकी सुरक्षा के लिए उनके घर के आसपास भारी सुरक्षा बलों की तैनाती अवश्य कर दी गई है.
मनसे के कार्यकर्ताओं ने मुंबई से बाहर महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में बसे उत्तर भारतीयों पर भी हमला बोलना प्रारंभ कर दिया है तथा उन्होंने मंगलवार को पुणे व नासिक समेत 6 अन्य शहरों में भी उत्तर भारतीयों की दुकानों व वाहनों को निशाना बना कर तोड़ फोड़ की व जमकर उत्पात मचाया.
परिणामस्वरूप महाराष्ट्र के कई नगरों से उत्तर भारतीयों ने सपरिवार अपना सामान समेटकर पलायन प्रारंभ कर दिया है.
महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभी तक उत्तर भारतीयों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंताजाम नहीं किए गए हैं तथा इस बात को लेकर भाजपा ने इन सभी घटनाओं के लिए कांग्रेस को सीधे सीधे जिम्मेदार ठहराया है. भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने इन हिंसक घटनाओं में कांग्रेस व मनसे की साजिश होने का आरोप लगाया है.
अभी तक इस मामले में केवल चेतावनी जारी कर रही केन्द्र सरकार ने शिरडी, पुणे व नासिक में हिंसा होने के बाद महाराष्ट्र में अर्धसैनिक बलों को भेजने का फैसला किया है.वहीं सपा के महासचिव अमर सिंह ने कहा है कि महाराष्ट्र पुलिस राज ठाकरे को गिरफ्तार नहीं करना चाहती है अपितु उनकी सुरक्षा में इजाफा किया जा रहा है.


Click it and Unblock the Notifications
