समूचे देश में बाघों की संख्या सिर्फ 1500

भारतीय वन्यजीव संस्थान की गणना रिपोर्ट को वन राज्यमंत्री एस रघुपति ने आज यहां जारी किया. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के डॉ. राजेश गोपाल ने कहा कि देश में बाघों की कुल संख्या 1411 थी. जिसमें 17.43 प्रतिशत कमी या वृद्धि हो सकती है और न्यूनतम 1165 और ऊपरी सीमा 1657 है.
देश के अन्य राज्यों की गणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में 109, उत्तराखंड 170, बिहार 10, आंध्रपदेश 75, छत्तीसगढ 26, मध्यप्रदेश 300, महाराष्ट्र 103, उड़ीसा 45राजस्थान 32, कर्नाटक 290, केरल 46, तमिलनाडु 76, असम 70, अरुणाचल प्रदेश 14, मिजोरम06 और पश्चिम बंगाल में 10 बाघ है.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में विशेष परिस्थिति के कारण बाघों की गणना की प्रक्रिया अभी भी जारी है. छत्तीसगढ के इन्द्रावती बाघ अभयारण्य और झारखंड के पलामू बाघ अभयारण्य में नक्सली आंदोलन के कारण सम्पर्क के अभाव में गणना नहीं हो पायी है.


Click it and Unblock the Notifications
