219 की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

आज सेंसेक्स 219 अंकों की बढ़त के साथ 16825 पर खुला. वहीं एनएसई के सूचकांक निफ्टी की शुरुआत 63 अंक ऊपर 4901 अंकों के साथ हुई. मुनाफे के साथ खुलने वाले शेयरों में रिलायंस, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, आरपीएल, आइडिया सेल्युलर, एनटीपीसी, केर्न, टाटा कम्युनिकेशन, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, स्टर्लाइट, सेल तथा रिलायंस कम्युनिकेशन रहे.
वहीं घाटे के साथ शुरुआत करने वाले तकनीकी शेयरों में सत्यम, इन्फोसिस तथा विप्रो प्रमुख रहे. एशियाई शेयर बाजारों में मिला जुला रुख देखने को मिला. हांगकांग के हांग सेंग ने 2% की वृद्धि दर्ज की, व जापान के निक्केई सूचकांक में 1.39%, ताईवान के ताईवान वेटेड में 0.75% की बढ़त देखी गई.
सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स व दक्षिण कोरिया के सिओल कम्पोजिट में मामूली नुक्सान दर्ज किया गया. बाजार खुलते समय डालर का मूल्य 39.60 रुपए था.


Click it and Unblock the Notifications
