बफेट ने की मंदी से निपटने में मदद की पेशकश

परंतु 'ओमाहा के पथ प्रदर्शक' के रूप में मशहूर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह सहायता नि:शुल्क में नहीं होगी तथा इस सहायता के बदले में इसकी कीमल वसूलेंगे. वित्तीय बाजारों में छाई मंदी का लाभ उठाने के प्रयास में बफेट ने अमेरिका के वित्तीय ढांचे के लिए खतरा बन चुकी 3 बीमा कंपनियों के वित्तीय बोझ में से कुछ भाग की जिम्मेदारी उठाने की पेशकश की है.
यह कंपनियां - एमबीआईए, एम्बैक फाइनेंशियल समूह तथा फाइनेंशियल गारंटी इंश्योरेंस कंपनी विभिन्न राज्य सरकारों व नगर निगमों द्वारा करोड़ों की संख्या में जारी किए गए बांडों तथा अन्य गिरवी प्रपत्रों को बेचकर उन पर ब्याज अदा करने का दावा करती हैं. निवेशकों को भय है कि इन बांड बीमा कंपनियों की गहरी होती समस्याओं से वित्तीय उद्योगों को बड़े पैमाने पर घाटा होने का एक भयंकर सिलसिला प्रारंभ हो सकता है.
बफेट ने अपनी कंपनी बर्कशायर हाथअवे के माध्यम से इन कंपनियों द्वारा 800 अरब डालर मूल्य के नगर निगम बांडों पर प्रदान की गई बीमा सुविधा को सहायता देने के लिए 5 अरब डालर का योगदान देने की पेशकश की है परंतु साथ ही इस सहायता पर उन्होंने एक ऊंची दर पर प्रीमियम की मांग की है जिसके कारण उनकी इस पेशकश को इस आर्थिक मंदी का फायदा उठाने की चालाक कोशिश समझा जा रहा है.
इसके साथ ही बफेट ने गिरवी संबंधी किसी भी जमाराशि पर कोई भी सहायता प्रदान करने से साफ इन्कार कर दिया है, जोकि इस समय इन बीमा कंपनियों के लिए सबसे खतरनाक कर्जराशि है, तथा उनके इस कदम से उनकी इस पेशकश के बारे में कही जा रही बातों को बल मिलता है. बफेट ने अपनी इस पेशकश को सीएनबीसी चैनल पर सार्वजनिक रूप से रखा था.


Click it and Unblock the Notifications
