आंध्र में गैस भंडार खोजे रिलायंस ने

Reliance Industries Limited
नई दिल्ली 13 फरवरी: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पहली बार आन्ध्रप्रदेश तट के कृष्णा गोदावरी बेसिन के गहरे ब्लाक में गैस खोजने में सफलता हासिल की है. कंपनी के प्रवक्ता ने आज यहां घोषणा करते हुए कहा कि यह खोज बंगाल की खाडी में कृष्णा बेसिन के गहरे जलीय ब्लाक में की गई है.

यह स्थान आन्ध्रप्रदेश के मछलीपट्टनम से 50 किलोमीटर दूर है. एनईएलपीवी के तहत रिलायंस को दिए गया यह ब्लाक 3288 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है.

प्रवक्ता ने बताया कि इस ब्लाक का 90 फीसदी हिस्सा मुकेश अम्बानी की कंपनी रिलायंस के पास है जबकि 10 फीसदी हिस्सा हार्डी एक्सप्लोरेशन तथा प्रोडक्शन इंडिया के स्वामित्व में है.

गैस का यह भंडार जमीन से 716 मीटर नीचे है. खोजे गए इस गैस क्षेत्र को धीरुभाई-39 नाम दिया गया है और इसकी सूचना केन्द्र सरकार तथा हाइड्रोकार्बंस महानिदेशालय को दे दी गई हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+