राज ठाकरे व अबू आज़मी गिरफ्तार

Raj thackeray
मुंबई, 13 फरवरीः उत्तर भारतीयों के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पिछले सप्ताह से जारी अभियान के बीच इसके अध्यक्ष राज ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के दो दिन बाद मुंबई पुलिस ने आखिरकार आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद थाणे, गोरेगांव, कोल्हापुर और नासिक में हिंसा भड़क उठी. ठाकरे समर्थकों ने कई बसें फूंक डालीं और पथराव में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई.

अबू आजमी को जमानत
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार राज ठाकरे को उनके मध्य मुंबई के दादर में शिवाजी पार्क स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया.इसके अलावा सपा नेता अबू आज़मी को भी कोलाबा स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. इनको विक्रोली कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस ने रविवार रात ठाकरे के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में धारा 153, 153-ए, 153-डी और 117 के तहत मामले दर्ज किए हैं. देर शाम अबू आजमी की जमानत हो गई.

व्यापक हिंसा, अर्धसैनिक बल तैनात
इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न स्थानों पर अ‌र्द्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया है. कल नासिक, पुणे, जालना, बीड, औरंगाबाद और लातूर शहर सहित राज्य के कुछ हिस्सों में पथराव और हमले किए जाने की घटनाओं की सूचना थी. कुछ स्थानों पर राज्य परिवहन की बसों और अन्य सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया गया. राज ठाकरे के निवास के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. लोगों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. मीडिया को सुरक्षाकर्मियों से मिलने नहीं दिया जा रहा है.

राज्य की अर्थव्यवस्था चौपट
इन घटनाओं से सबसे ज्यादा नुकसान अंबड एमआईडीसी इलाके में हुआ है. पलायन के कारण अंबड एमआईडीसी के लगभग 40 फीसदी छोटे बड़े कारखाने बंद हो गये हैं. अंबड औद्योगिक एवं उत्पादक संगठन के अध्यक्ष धनराज बेले ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पलायन के कारण उत्पादन ठप हो गया है और इस अप्रत्याशित संकट का कोई हल उन्हें सूझ नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि समस्या तीन चार दिन और चली तो उत्पादन पूरी तरह बंद हो जायेगा और स्थानीय श्रमिक भी बेरोजगार हो जायेंगे. बेले के अनुसार इस संकट से उद्योग को 500 से 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+