अफगानिस्तान में पाक राजदूत का अपहरण

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने उनके लापाता होने की पुष्टि की है तथा उनका अपहरण किए जाने की आशंका जताई है.
तारिक अपने चालक व अंगरक्षकों के साथ पेशावर से सड़क के रास्ते काबुल जा रहे थे. परंतु उनके निर्धारित समय पर तोरखम सीमा पर न पहुंचने के बाद सुरक्षा बलों की ओर से तुरंत इस आशय की चेतावनी जारी की गई.
खैबर के एक अधिकारी ने बताया कि एक दूसरी चौकी पर राजदूत की गाड़ी को जाते देखा गया व कुछ संदिग्ध लोगों के बैठे होने का संदेह होने पर इसे रुकने को कहा गया परंतु वह गाड़ी नहीं रुकी.
खैबर पाकिस्तान के सात अर्ध स्वायत्तता प्राप्त क्षेत्रों में से एक है जहां आतंकवाद काफी प्रभावशाली रूप से हावी है.


Click it and Unblock the Notifications
