35 सालों से पाक में कैद भारतीय नागरिक

बयान के अनुसार वह अब तक पाकिस्तान की जेल में बंद है और यातना के कारण बहुत ही कमजोर, बूढ़ा और दिमागी संतुलन खो चुका है.
सरकारी मीडिया एसोसियेट प्रेस आफ पाकिस्तान ने कहा है कि संघीय मंत्री और मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार ब्रुनी को लंदन में भारतीय समुदाय ने कई वर्षों पहले कश्मीर सिंह के बारे में बताया था. हालांकि उस समय वह कश्मीर सिंह का पता लगाने में सक्षम नहीं थे.
संघीय मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद जेल सुधार और बंदियों के अधिकारों को लेकर वह अब तक पाकिस्तान की 20 जेलों का दौरा कर चुके हैं. वह और उनका संगठन ऐसे बंदियों की तलाश कर रहा है जो वर्षों से जेलों में बंद है.


Click it and Unblock the Notifications
