पूर्वी तिमोर में आपातकाल घोषित

वहीं रविवार को हुए जानलेवा हमले में घायल हुए देश के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता की स्थिति अभी गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है.
उन्हें इलाज के लिए आस्ट्रेलिया ले जाया गया था जहां उनके शरीर से गोलियां निकाल दी गई हैं.
हालांकि अभी उनका एक और आपरेशन किया जा सकता है क्योंकि गोलियों का एक हिस्सा अभी भी उनके शरीर में धंसा हुआ है.
रविवार को ही देश के प्रधानमंत्री झनाना गुस्माओ पर भी हमला किया गया था जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे.


Click it and Unblock the Notifications
