भोजशाला पर अधिकार छोड़े मुस्लिमः उमा

उन्होने यह भी आग्रह किया कि भोजशाला में नमाज पढ़ना भी बंद कर देना चाहिये. लंदन से मां सरस्वती की प्रतिमा वापस लाये जाने संबंधी सवाल के जवाब में उमा भारती ने दावा किया कि केवल वही इस प्रतिमा को वापस लाने में सक्षम हैं और यह तभी संभव होगा जब मध्यप्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बने.
हिन्दू जागरण मंच ने बसंत पंचमी के अवसर पर आज भोजशाला में बसंतोत्सव का आयोजन किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मां सरस्वती के चित्र की पूजा अर्चना की.
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा की गयी व्यवस्था के अनुसार हिन्दू समुदाय के लोग प्रत्येक मंगलवार को यहां पूजा अर्चना करते हैं जबकि मुस्लिम प्रत्येक शुक्रवार को उसी स्थान पर नमाज अदा करते हैं तथा शेष पांच दिन भोजशाला आम लोगों के लिये खुली रहती है.
पिछले सालों में कई बार उत्पन्न तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ऐहतियात के तौर पर भोजशाला तथा नगर में पुलिस का व्यापक इंतजाम गया है.


Click it and Unblock the Notifications
