सलाखों के पीछे होंगे राज ठाकरे

महाराष्ट्र सरकार तथा पुलिस ने कहा है कि राज की गिरफ्तारी निश्चित है परंतु दोनों में से किसी ने भी यह नहीं कहा है कि ऐसा कब हो सकता है, हालांकि राज्य सरकार सूत्रों के अनुसार ऐसा मंगलवार को संभव है.
सोमवार को राज के विरुद्ध जनसमूहों के बीच नफरत फैलाने के आरोप में गैर-जमानती मुकदमा दर्ज किया गया था.
ऐसा ही एक मुकदमा समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के विरुद्ध भी दर्ज किया गया था. इन दोनों ही नेताओं को पहले ही 25 फरवरी तक किसी रैली, सभा अथवा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करने पर प्रतिबंधित किया जा चुका है.
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पहल बार उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे पर प्रहार करते हुए कहा है कि मुंबई में हो रही गतिविधियां भाजपा को स्वीकार नहीं हैं तथा जो भी दल ऐसा कर रहा है वह देश की एकता व संविधान के विरुद्ध है.
हालांकि आडवाणी ने इन घटनाओं के मूल में जाकर इस विवेचना की आवश्यकता जताई कि देश के ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों के लोगों को घर छोड़कर मुंबई जैसे महानगरों में जाकर बसने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है.


Click it and Unblock the Notifications
